जशपुर जेल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रधान सत्र न्यायाधीश : निरीक्षण में सामने आई चौंकाने वाली व्यवस्थाएं, बंदियों की शिकायतों पर सख्त हुए न्यायाधीश, जेल अधीक्षक को दिए कड़े निर्देश- जानिए क्या-क्या पाया गया निरीक्षण में…..!

जशपुर. 15 मई 2025  : जशपुर जिले की जिला जेल में 14 मई 2025 को उस समय हलचल मच गई, जब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेल में बंद बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की। उन्होंने बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क लीगल डिफेंस काउंसिल एवं पैनल अधिवक्ताओं की जानकारी भी दी। इस निरीक्षण से जेल प्रशासन को सुधारात्मक निर्देश प्राप्त हुए, जिससे भविष्य में व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा विगत दिवस 14 मई 2025 को जिला जेल जशपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें जेल में निरूद्ध बंदियों के स्वास्थ्य, बंदियों को दिये जा रहे भोजन एवं जेल के साफ-सफाई व जेल की सुरक्षा के संबंध में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। साथ ही जेल में निरूद्ध बंदियों को उनके प्रकरण में पैरवी हेतु जिला स्तर पर निःशुल्क लीगल डिफेंस कौंसिल एवं तालुका स्तर पर निःशुल्क पैनल अधिवक्ता प्रदाय किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जेल अधीक्षक जशपुर उपस्थित थे।

Related posts