फरारी की कहानी खत्म : 28 वर्षों तक छिपता रहा आरोपी, आखिरकार कमलेश्वरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया प्रस्तुत.

अंबिकापुर. 15 मई 2025 : सरगुजा जिले की कमलेश्वरपुर पुलिस ने 28 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी जुगेश्वर यादव, जो कि वर्ष 1997 से फरार चल रहा था, के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना कमलेश्वरपुर की टीम ने सतत प्रयासों से आरोपी को उसके गांव लुरेना से गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा प्रकरण क्रमांक 2580/21 धारा 138 के माममे में फरार चल रहे आरोपी जुगेश्वर यादव आत्मज बंधु यादव उम्र 32 वर्ष साकिन लुरेना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा के प्रकरण में उपस्थित नहीं रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम के प्रयास से 28 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जुगेश्वर यादव आत्मज बंधु यादव उम्र 60 वर्ष साकिन लुरेना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा को पकड़ कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं। स्थाई वारंट की तामिली मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक उमेश्वर राजवाड़े, आरक्षक मनोरथ यादव सक्रिय रहे।

Related posts