वेलकम किराया भंडार के सामने मेन रोड हरनाबांध, दुर्ग के पास का मामला, आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया एक लोहे का धारदार तलवार
आरोपी के विरूद्ध थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध हुआ पंजीबद्ध.
गिरफ्तार आरोपी – मोहम्मद खालिद को आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल.
दुर्ग. 19 मई 2025 : दुर्ग शहर में एक सनसनीखेज घटना के दौरान वेलकम किराया भंडार के सामने एक युवक धारदार तलवार लेकर आम लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद खालिद को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना दुर्ग में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है।
दिनांक 18 मई 2025 को सूचना मिली थी कि वेलकम किराया भंडार के सामने मेन रोड हरनाबांधा दुर्ग में एक व्यक्ति धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद खालिद बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार को विधिवत जप्त कर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट मैं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, थाना प्रभारी दुर्ग, प्रधान आरक्षक चेतन साहू, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक शरद सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
