सरगुजा पुलिस की नई पहल : ड्यूटी से पहले अनुशासन की परेड, हर हफ्ते दो दिन जनरल परेड से बढ़ेगी कार्यक्षमता और अनुशासन, सरगुजा जिले के थानों में टर्न आउट चेक, वर्दी पर विशेष जोर.

अंबिकापुर. 27 मई 2025 : सरगुजा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को थाना/चौकियों में जनरल परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन को सुदृढ़ करना, कार्यक्षमता बढ़ाना और कर्तव्य के प्रति सजगता सुनिश्चित करना है। हाल ही में थाना बतौली व कमलेश्वरपुर में आयोजित जनरल परेड में टर्न आउट चेक से लेकर कार्य समीक्षा तक कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार थाना/चौकियों में जनरल परेड का आयोजन कर पुलिस बल को अनुशासित रखने एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में थाना बतौली एवं थाना कमलेश्वरपुर में आज जनरल परेड का आयोजन किया गया।

थाना प्रभारियों द्वारा जनरल परेड के दौरान अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की वेश भूषा चेक किया गया, पुलिस बल को ड्यूटी एवं परेड के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसर में ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया। अधिकारियों/कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के कर्तव्यों की समीक्षा की गई एवं पुलिस टीम को आम जनता के हित में तत्काल अपनी सेवाएं देने के दिशा निर्देश दिए गए।

Related posts