थाना बतौली पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को दिल्ली से किया गया दस्तयाब, पैसा कमाने दिल्ली भागी थी नाबालिग,
अम्बिकापुर. 28 मई 2025 : सरगुजा जिले के थाना बतौली क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर सेल व बतौली पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी सहायता से बालिका की लोकेशन ट्रेस की और दिल्ली जाकर उसे सही सलामत खोज निकाला। बालिका ने पुलिस को बताया कि वह परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने की नीयत से गांव के एक युवक के साथ दिल्ली गई थी और वहां घरेलू काम कर रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देशित किया गया है, कि गुमशुदा के प्रकरण में त्वरित दस्तयाबी की कार्यवाही की जावे। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस के द्वारा एक गुमशुदा बालिका को दिल्ली से दस्तयाब कर सही सलामत उसके परिजनों को सुपूर्द किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अप्रैल 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना बतौली में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया गया था। दिनांक 09 अप्रैल 2025 को शाम 05:00 बजे लगभग उसकी लड़की कहीं चली गई है, जो आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में पता किया, कोई पता नहीं चला है और आज दिनांक तक वापस नहीं आई है। थाना बतौली पुलिस द्वारा उक्त रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गुम इंसान प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए थाना बतौली व सायबर सेल टीम की संयुक्त टीम तैयार किया गया।
तकनीकी माध्यम से ज्ञात हुआ कि उक्त गुमशुदा दिल्ली में है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुमति व मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुआ, इस पुलिस टीम द्वारा अथक खोजबीन और पता तलाश से आखिरकार गुमशुदा बालिका की दस्तयाबी करने में सफलता हासिल हुई। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका से पूछताछ किया गया, जिसने बताया कि वह पैसा कमा कर अपने परिवार वालों को मदद करना चाहती थी, जो गांव के किसी लड़के के साथ दिल्ली जाना बताई। वहां रहकर वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी, दिल्ली में रहते उसके साथ किसी प्रकार का गलत नहीं होना बताई है। जिसे गवाहों के समक्ष दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपूर्द किया गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक सी.पी.तिवारी, प्रधान आरक्षक सुमन कुजूर, आरक्षक सुल्तान अहमद, महिला आरक्षक मेरी क्लारेट सायबर सेल आरक्षक रमेश राजवाडे़ की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
