थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध ठगी की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया अपराध.
म्यूल एकाउंट के जरिये देश के अलग अलग राज्यों से सम्बंधित मामलो में रकम लेन देन की घटना की गई थी कारित.
उपरोक्त खाते में साइबर ठगी की राशि लगभग 16 लाख रुपये से अधिक की रकम की गई थी प्राप्त.
साइबर ठगी के मामलो मे म्यूल एकाउंट खाताधारक के विरुद्ध अपराध किया गया पंजीबद्ध
अम्बिकापुर. 28 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित गांधीनगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त एक म्यूल बैंक खाता उजागर करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस खाते में देश के विभिन्न राज्यों से ऑनलाईन ठगी की शिकायतों से जुड़ी राशि प्राप्त हुई थी, जो लगभग ₹16,05,000 से अधिक बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट की जांच कर खाते से जुड़े अपराध क्रमांक 307/25 दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार म्यूल अकाउंट खाता धारक के खाता क्रमांक ऑनलाईन फ्रॉड के शिकायत से संबंधित होने पर मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मामले में सख्त कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा उक्त खाते का बैंक स्टेटमेण्ट प्राप्त किया गया है, बैंक स्टेटमेण्ट का अवलोकन करने पर पाया गया कि कुल 04 शिकायतों में देश के अलग-अलग राज्य से संबंधित ऑनलाईन साइबर ठगी की राशि कुल 16,05,000/- रूपये संबंधित खाते पर प्राप्त किया गया है। प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट है कि खाता धारक द्वारा खाता क्रमांक में सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बैंक खाते का उपयोग ऑनलाईन साइबर ठगी हेतु संबंधित खाता धारक/गिरोह के द्वारा किया गया है। उपरोक्त बैंक खाता धारक के विरुद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 307/25 धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना की जा रही है।
