2 नाम, 1 चेहरा और लूट की वारदात : नाबालिग को चाकू दिखाकर लूटी गई नकदी और जेवरात – आरोपी मोंटी उर्फ वशिष्ठ जैन उर्फ गुलाम मोहम्मद गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

आरोपी के कब्जे से सोने के हार 02 नग, नगदी रकम 10870/रूपये एवं एक चाकू किया गया जप्त

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,35,870/- रूपये।

रायपुर : प्रार्थी नंद कुमार मेश्राम निवासी GAD कंपलेक्स कबीर नगर रायपुर का दिनांक 27.05.2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.05.2025 को वट सावित्री की पूजा होने के कारण दिनांक 23.05.2025 को इसकी पत्नी लक्ष्मी मेश्राम अलमारी में रखे सोने के हार को पहनने के लिए अलमारी खोली तो अलमारी के लाकर में रखे दो नग सोने का हार वजन करीबन 45 ग्राम एवं नगदी 01 लाख रुपये जुमला कीमती 03 लाख रुपए नहीं था तब इसकी पत्नी द्वारा इसके बेटे जय मेश्राम को सख्ती से पूछने पर बताया कि मोंटी जो कभी नगर का रहने वाला है जो दिनांक 17.05.2025 को जब मम्मी बाजार गई थी और पापा ऑफिस गए थे इसी बीच हमारे घर आया था और बोला कि मुझे पैसे की सख्त जरूरत है तब मेरे पास नहीं है बोलने पर मोंटी बोला की अलमारी देखो सोना चांदी पैसे कुछ होगा मेरे मना करने पर उसने चाकू दिखा कर मुझे धमकाने लगा कि मैं तुमको मार दूंगा मैं बहुत डर गया था और जाकर अलमारी खोलकर बताया तब मोंटी ने नगदी रकम एवं सोने हार को लेकर चला गया अगर इस बात को किसी को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा बोला था। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 84/25 धारा 308(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कबीर नगर पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी मोंटी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं आरोपी से चोरी गए 02 नग सोने का हार, नगदी रकम 10870 रुपए एवं एक नग चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 01. मोंटी उर्फ विशिष्ट जैन उर्फ गुलाम मोहम्मद गौस पिता सुभाष जैन उम्र 18 साल 2 माह निवासी एकता चौक कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 84/25, धारा 308(5) बी.एन.एस. 25,27 आर्म्स एक्ट का किया गया अपराध पंजीबद्ध।

Related posts