शादी का झांसा बना धोखा : दो साल पुराने संबंध का काला सच आया सामने, 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोपी उनेश केरकेट्टा को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रस्तुत किया न्यायालय के समक्ष.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता दिनांक 21 मई 2025 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीड़िता का जान परिचय वर्ष 2022 में ग्राम मुरता थाना सीतापुर निवासी उनेश केरकेट्टा से हुआ था, जान पहचान के बाद बातचीत होता था, घटना दिनांक 22 मई 2022 को आरोपी उनेश केरकेट्टा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम उनेश केरकेट्टा आत्मज द्वारिका केरकेट्टा उम्र 24 वर्ष साकिन मुरता थाना सीतापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

Related posts