सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जान-माल की सुरक्षा हेतु बलौदाबाजार शहर पहुंच तीन प्रमुख बायपास चौक को हेलमेट जोन किया गया घोषित

जिले में पहली बार किसी क्षेत्र को घोषित किया गया हेलमेट जोन

डोटोपार, रिसदा एवं सकरी बाईपास को हेलमेट जोन किया गया घोषित

हेलमेट जोन में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना होगा अनिवार्य

हेलमेट जोन क्षेत्र में हेलमेट नहीं लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के उपर आर्थिक जुर्माना एवं की जाएगी कानूनी कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 जून 2025 : जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं इस दौरान जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में लगातार नए उपायों को अमल में लाया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु लोगों के मध्य लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.06.2025 को बलौदाबाजार नगर पहुंच तीन प्रमुख बाईपास चौक क्षेत्र को हेलमेट जोन घोषित किया गया है।

जिले के रिसदा बाईपास, डोटोपार बाईपास एवं सकरी बाईपास तीनों क्षेत्र को हेलमेट जोन घोषित किया गया है। हेलमेट जोन घोषित करने का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाना तथा सड़क दुर्घटना आदि की स्थिति में जान माल की सुरक्षा करना है। डोटोपार, रिसदा एवं सकरी बाईपास तीनों क्षेत्र में हेलमेट जोन घोषित होने से उक्त स्थलों में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करते पाए जाने पर उन पर जुर्माना एवं कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अपील सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सदैव सहयोग करें एवं दुपहिया वाहन चालक सदैव हेलमेट धारण करें।

Related posts