सुपेला में चौंकाने वाला खुलासा : तड़के चार बजे घर में सेंधमारी, सुपेला में फिल्मी स्टाइल में चोरी, आरोपी चंद घंटों में सलाखों के पीछे, चोरी, साज़िश और गिरफ्तारी, नाबालिग भी शामिल, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल.

प्रार्थिया अन्नू जैन दिनांक 20 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20 मई 2025 को रात्रि खाना खाकर सो गई थी। सुबह उठकर देखने पर दूसरे कमरे की अलमीरा खुला होने एवं सामान एवं कपडे़ बिखरे हुए थे। अलमीरा चेक करने पर उसमें रखे नगद 30,000 रूपये एवं चांदी का बना हुआ चाबी का छल्ला एवं चेन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 331(4), 305(ए), 03(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान दिनांक 31 मई 2025 को मुखबीर से सूचना मिलने पर सामुदायिक भवन बाम्बे आवास के पास नेहरू नगर में संदेही माया उर्फ रितिक यादव को घेराबंदी कर पकड़़ कर पूछताछ करने पर बताया कि उसकी विधि से संघर्षरत दो बालक से पूर्व से पहचान है, जो कई दिनों से कुछ बड़ा काम करने की सोचते हुए दिनांक 20 मई 2025 के सुबह करीबन 04:00 बजे नेहरू नगर में घूमते हुये एक घर के अंदर घुसे तथा एक अपचारी बालक द्वारा उस घर के दरवाजे की मच्छरदानी जाली को तोड़कर हाथ अंदर डालकर दरवाजा खोलकर घर के अंदर तीनों घुसकर अलमीरा को चेक करने पर उसके दराज में रखे नगदी 30,000/- रूपये एवं एक छोटा बैग को चोरी करना स्वीकार किये।

माया उर्फ रितिक द्वारा चोरी की रकम 30,000/- रूपये में से 20,000/- रूपये अपने पास तथा अपचारी बालक 1,2 को 5,000-5,000 रूपये बांट कर काले बैग में रखे एक चांदी के चाबी के छल्ले एवं चांदी के चैन को सामुदायिक भवन बाम्बे आवास के पास मंदिर के पीछे छिपा दिए हैं, बाद में बेचने की योजना बनाए थे। आरोपियों से चोरी की रकम में से ₹2000 एवं इनकी निशानदेही पर मंदिर के पीछे छिपाये चांदी के चाबी के छल्ले एवं चांदी की चैन को विधिवत जप्त किया गया। अन्य 02 विधि से संघर्षरत बालकों ने चोरी करना स्वीकार किया, इनसे ₹2500 बरामद किया गया। आरोपी माया उर्फ रितिक यादव उम्र 23 साल मॉडल टाउन नेहरू नगर सुपेला एवं अन्य दो विधि से संघर्षरत् बालकों को गिरफ्तार कर दिनांक 31 मई 2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

Related posts