रात को घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : तड़के चार बजे घर में सेंधमारी, सुपेला में फिल्मी स्टाइल में चोरी, आरोपी चंद घंटों में सलाखों के पीछे, चोरी, साज़िश और गिरफ्तारी, नाबालिग भी सम्मिलित, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

प्रार्थी जगदीश आहूजा उम्र 65 वर्ष नेहरु नगर भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में रिपेयरिंग का काम चल रहा है। दिनांक 30 मई 2025 को रात्रि ये सोने चले गया। ये अपने दोनों मोबाईल विवो कंपनी जियो पुराना कीमत 6000/- रुपये एवं ओप्पो का मोबाईल पुराना कीमत करीब 7500/- रुपये का था, उक्त दोनों मोबाईल को अपने कमरे के अंदर बिस्तर के पास रखकर सो गये थे। रात्रि करीबन 02:00 बजे बाथरुम के लिये उठा तो दोनों मोबाईल नहीं था, कोई चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 637/2025 धारा 331(4), 305(ए), 03(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान माल मुल्जिम की पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी साजन दास उम्र 18 वर्ष साकिन नेहरु नगर सुपेला एवं अपचारी से पुछताछ करने पर मोबाईल चोरी करना स्वीकार कर बताये कि एक मोबाइल वह अपने घर में छुपा कर रखा है एवं एक मोबाईल अपचारी बालक के व्दारा ओप्पो कंपनी को अपने घर पर रखा है। आरोपी व अपचारी बालक के निशानदेही पर दोनों मोबाइल विधिवत जप्त किया गया। आरोपी आदतन अपराधी है, उसके विरूद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी एवं अपचारी बालक को को दिनांक 31 मई 2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

Related posts