जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आगामी धरना प्रदर्शन पर हुई चर्चा

विपक्ष का पूर्ण रोल अदा करने सहित पार्टी विस्तार व मजबूती पर हुआ गहन मंथन, बनाया गया रणनीति

कमल वाहिनी, शक्ति केंद्र व बूथ कमेटी का गठन पर चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर,  जिला भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ,बैठक के दौरान पार्टी मजबूती व विस्तार सहित विपक्ष की भूमि सतत निभाने हेतु गहन मंथन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति की बैठक पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जबकि जिला भाजपा प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला,जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय,युवा मोर्चा जशपुर जिले के प्रभारी निश्चल प्रताप सिंह, सह प्रभारी सिद्धार्थ शुक्ला व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। बैठक के दौरान कमल वाहिनी के कार्यों में तेजी लाने,शक्ति केंद्र व बूथ कमैटी का गठन व विस्तार पर गहन चर्चा हुआ,साथ ही कांग्रेस की भूपेश सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष का रोल अदा करने आगामी धरना प्रदर्शन पर भी चर्चा हुआ और रणनीति तय किया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस के वायदाखिलाफ़ी और भ्रस्टाचार के विरुद्ध आवाज उठा सरकार को घेरने की योजना भी तैयार की गई। 

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा नितिन राय,युवा मोर्चा सरगुजा संभाग के प्रभारी चिंटू राजपाल, युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, डीडीसी शांति भगत, दीपक गुप्ता, मुकेश सोनी, गोपाल कश्यप गोपू, अभिषेक मिश्रा, राजा सोनी, विकास नाग, अमित मिश्रा, बॉबी ताम्रकार, निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, कृष्णा गुप्ता एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी,सभी मण्डल अध्यक्ष-महामंत्री, एव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts