पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का लिया संकल्प, रायपुर पुलिस की ओर से पर्यावरण दिवस पर ऐतिहासिक पहल.
हरियाली के संकल्प सहित पुलिस विभाग ने बढ़ाया कदम, रायपुर में एएसपी से लेकर एसएसपी तक लगे पौधे लगाने में.
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट गंज परिसर में किया गया वृक्षारोपण.
रायपुर. 06 जून 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, गंज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस आयोजन में एएसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी सम्मिलित हुए और सभी ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। यह कदम न केवल पर्यावरण को समर्पित था, बल्कि समाज को हरियाली और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी संदेश देता है।

विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर 05 जून को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट गंज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे तथा इन अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
