रायपुर : आंवला नवमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आंवला नवमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि…
Read MoreTag: #GreenIndia
सूरज बना सहारा: पीएम सूर्यघर योजना से हर घर में रोशनी, छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत
पीएम सूर्यघर से सूरज देगा बिजली, बदलेगा जिंदगी का हर कोना सिर्फ विटामिन डी नहीं, जीवन का आधार है सुरज की रोशनी रायपुर, 19 सितंबर 2025/ देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ, सस्ती एवं निरंतर बिजली पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल नागरिकों को बिजली बिल से हमेशा के लिए राहत दिला रही है, बल्कि परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी क्रांतिकारी योगदान दे रही है।…
Read Moreमुंबई में अनोखा रक्षाबंधन : राखी बांधकर लिया वृक्षों की रक्षा का संकल्प, 28 वर्षों से चल रही अनोखी परंपरा, वृक्षों संग मनाया जा रहा है रक्षाबंधन.
हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है, उनकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है – साईं मसन्द मुम्बई/रायपुर. 12 अगस्त 2025 : मुंबई के लोखंडवाला में प्रसिद्ध सिंधी फिल्म निर्माता आनन्द मनवाणी के बंगले पर 28वां वृक्षों के साथ रक्षा-बंधन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि साईं जलकुमार मसन्द ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं – वे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, जल चक्र को संतुलित रखते हैं और जलवायु परिवर्तन से बचाव में मदद करते हैं। उन्होंने वृक्षों की रक्षा…
Read Moreसारंगढ़ में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश, सीएम साय समेत नेताओं ने थामा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी के नाम पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में आए अतिथि अजय जामवाल, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया ने भी वृक्षारोपण किए। इस अवसर पर निर्मल सिन्हा, अनुराग सिंहदेव सहित कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित डीएफओ उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वॉटर वुमन’ शिप्रा पाठक को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली प्रशस्ति
रायपुर 4 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर एण्टी क्राइम यूनिट परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण : एसएसपी डॉ. उमेद सिंह सहित कई अधिकारी हुए सम्मिलित.
पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का लिया संकल्प, रायपुर पुलिस की ओर से पर्यावरण दिवस पर ऐतिहासिक पहल. हरियाली के संकल्प सहित पुलिस विभाग ने बढ़ाया कदम, रायपुर में एएसपी से लेकर एसएसपी तक लगे पौधे लगाने में. पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट गंज परिसर में किया गया वृक्षारोपण. रायपुर. 06 जून 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया, लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील
रायपुर, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री…
Read More‘जल जागृति जशपुर’ अभियान की धूम! विधायक रायमुनी भगत ने जल संरक्षण की अलख जगाई, गांव-गांव में पहुंचा जागरूकता का संदेश, बारिश के जल संग्रह और भूमि संरक्षण के लिए मिल रही खास ट्रेनिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ भी कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने लोदाम से’जल जागृति जशपुर’ अभियान का गुरुवार को शुभारम्भ किया। जल जागृति अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन का एक भाग है। इसके तहत गांव गांव में जाकर जल एवं भूमि संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ श्रमदान एवं अन्य आयोजनों द्वारा लोगों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल, कहा – ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़
फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस रायपुर, 21 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि…
Read More