चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा – प्रधानमंत्री
नई दिल्ली/बिलासपुर. 06 जून 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब रेल पुल पर तिरंगा झंडा फहराए जाने पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे भारत की इंजीनियरिंग सामर्थ्य और संकल्प की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह दृश्य भारत के आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे की बदलती तस्वीर और कठिन से कठिन भू-भागों पर निर्माण क्षमता का प्रतीक है। चिनाब ब्रिज अब न केवल इंजीनियरिंग का चमत्कार है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत प्रतीक भी बन गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिष्ठित चिनाब रेल पुल पर तिरंगा झंडा फहराने का उत्सव मनाते हुए इसे अपार राष्ट्रीय गर्व का क्षण बताते हुए इसे सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर अत्याधुनिक बुनियादी ढ़ांचे के निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमता का साक्षी करार दिया।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा – ” चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा !
यह अत्यंत गर्व की बात है कि यह पुल महत्वाकांक्षा के साथ क्रियान्वयन का मेल है, जो भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर अत्याधुनिक बुनियादी ढ़ांचा निर्माण की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करता है।
