बस्तर जिले में 31 हजार से अधिक किसानों से खरीदा गया 15 लाख क्विंटल से अधिक धान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, इस वर्ष 31 हजार से अधिक किसानों से 15 लाख 86 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई। कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुसार जिल में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित रुप से पूरा कराया गया।

खाद्य नियंत्रक श्री अजय यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 जिला बस्तर के 49899 किसानों ने पंजीयन कराया जिसमें 01 दिसम्बर 2021 से 07 फरवरी 2022 तक धान खरीदी किया जाना था। इस वर्ष दिनांक 06 फरवरी तक 31004 किसानों ने अपने उपार्जित धान को धान उपार्जन केन्द्रों में 1586357.20 क्विंटल धान खरीदा गया। अंतिम दिवस के लिये 93 किसानों ने 3654.00 क्विंटल का टोकन कटाया जिसकी आज अंतिम दिवस खरीदी की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिये पंजीकृत किसानों के मान से कुल 1627440 क्विंटल अनुमानित लक्ष्य के विरूद्ध 31097 किसानों ने 1590011.20 क्विंटल धान विक्रय किया जो कि गत वर्ष की तुलना में 2066 किसानों ने 163680.20 क्विंटल अधिक विक्रय किया।

इस वर्ष शासन की नीति अनुसार जितने भी किसानों ने धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया उन समस्त किसानों का धान क्रय कर लिया गया है। धान खरीदी के अंतिम दिन समितियों में जिन किसानों ने टोकन कटवाकर धान लाया था, उनका समितियों में श्रीफल से सम्मान करते हुये धान खरीदी कार्य संपन्न कराया गया। इस वर्ष की धान खरीदी में किसानों ने पूरा उत्साह दिखाया और अपने उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय किया।

शासन द्वारा 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने से किसानों में काफी खुशी है एवं शासन से संतुष्ट हैं। इस वर्ष समितियों में धान खरीदी के लिये किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!