अज्ञात शव लगभग 35 वर्षीय युवक की नहीं हो रही पहचान, मृतक पहना था मटमैला रंग का टी-शर्ट एवं ग्रे-कलर का जांघिया,
विगत दिनों थाना सन्ना के लरंगा ग्राम में मृतक द्वारा संरक्षित समाज की लड़की से छेड़खानी पर हुई थी मारपीट,
थाना सन्ना में मर्ग क्रमांक 34/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज, प्रकरण में हर पहलुओं की बारीकी से की जा रही है विवेचना.
जशपुर. 08 जून 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी परवेज खान उम्र 30 साल निवासी लरंगा ने दिनांक 07 जून 2025 को सन्ना थाना में सूचना दिया कि दिनांक 06 जून 2025 के शाम लगभग 07:00 बजे ग्राम लरंगा के कुछ व्यक्ति एवं उनकी एक लड़की रिश्तेदार साथ में मिलकर नदी में मछली मार रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 35 वर्ष का आया और लड़की रिश्तेदार को छेड़ने लगा, उसके बाद लड़की को जमीन में पटक दिया।

इस बात को लेकर मछली मार रहे लोग मिल कर उस युवक को पकड़े और जान से मारने की नियत से हाथ, मुक्का, लात, डंडा से मारपीट किये। तत्पश्चात उस युवक के हाथ, पैर को बांधकर जमीन में घसीटते हुये बस्ती की ओर ले गये, वहां पर छोड़ दिये। लगभग 11:00 बजे उस युवक की मृत्यू हो गई, उसके शरीर में चोट के निशान हैं।
मामले में हर पहलु की बारीकी से विवेचना की जा रही है, मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है।
