पशुधन विकास विभाग ने लगाया शिविर : दी पशु चिकित्सा, नस्ल सुधार और आहार प्रबंधन की जानकारी, जशपुर में पशु चिकित्सा शिविर में हुआ सैकड़ों पशुओं का इलाज, पशुपालकों को मिला सम्मान.

जशपुर. 8 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बालाछापर ग्राम में पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर और पशु प्रदर्शनी मेला ने ग्रामीण पशुपालकों को न केवल निःशुल्क उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि उन्हें नवीन पशुपालन तकनीकों की जानकारी भी दी। इस शिविर में उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया और उन्हें पैरा में यूरिया उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, गोबर-गोमूत्र से जीवामृत निर्माण, और रोग व आहार प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम न केवल पशुओं के स्वास्थ्य बल्कि ग्रामीण आजीविका सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखंड जशपुर के ग्राम पंचायत – बालाछापर में विगत दिवस पशु प्रदर्शनी मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को उत्कृष्ट पशु पक्षी हेतु पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts