रायगढ़ में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा : तड़के टूटी नींद, सीधे जेल पहुँचे फरार आरोपी, छाल पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, सुबह-सुबह की दबिश में 19 गिरफ्तारी, भेजा जेल.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार 8 जून को फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में भोर में छाल पुलिस ने छाल, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई, जिसमें कुल 19 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मारपीट, आबकारी उल्लंघन और अन्य आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने तड़के दबिश देकर इन्हें उनके ठिकानों से पकड़ा और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related posts