नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 177 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
रायपुर : नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन अंतर्गत थाना खमतराई, थाना गुढ़ियारी, थाना उरला, थाना पंडरी एवं थाना खम्हारडीह द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई। दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ विभिन्न अधिनियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में उक्त कार्रवाई की गई।
विभिन्न अधिनियमों एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान नॉर्थ जोन के पाँचों थानों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 120 प्रकरणों में 143 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें धारा 170 BNSS के तहत 57 प्रकरणों में 68 व्यक्तियों तथा धारा 126, 135(3) BNSS के तहत 63 प्रकरणों में 75 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आबकारी अधिनियम के तहत 20 प्रकरणों में 20 व्यक्तियों, आर्म्स एक्ट के तहत 7 प्रकरणों में 7 व्यक्तियों तथा जुआ एक्ट के तहत 2 प्रकरणों में 7 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस प्रकार दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान नॉर्थ जोन के पाँचों थानों द्वारा विभिन्न अधिनियमों एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 149 प्रकरणों में 177 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने तथा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता बरती गई। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर नागरिकों से अपील करता है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध या अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
