दोकड़ा में ऐतिहासिक देव स्नान महोत्सव आज : धार्मिक उत्सव का महासंगम, दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव में दिखी पूरी धाम की झलक, भक्ति, शोभायात्रा और महाप्रसाद से गूंजा मंदिर परिसर.

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आज देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पूरी धाम, ओडिशा की पारंपरिक विधियों के अनुसार संपन्न किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कीर्तन मंडलियों की सुमधुर भजनों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। मंदिर समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और सुरक्षा व सुविधा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।

दोपहर 1:00 बजे – मंगल आरती एवं कीर्तन मंडली का शुभारंभ

1:30 बजे – पहुंडी (भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विशेष शोभायात्रा)

2:30 बजे – देव स्नान (भगवानों का पवित्र जल से अभिषेक)

3:30 बजे – महाप्रभु श्रृंगार एवं गजानन वेश दर्शन

4:00 बजे – आरती एवं पुष्पांजलि अर्पण

4:30 बजे – महाप्रसाद वितरण

श्री जगन्नाथ रथयात्रा का प्रारंभ दोकड़ा में वर्ष 1942 में हुआ था। इसकी नींव स्वर्गीय सुदर्शन सतपथी एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला सतपथी ने रखी थी। यह परंपरा आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई जा रही है।

इस वर्ष भी विशाल रथ का निर्माण ओडिशा के प्रसिद्ध संबलपुर से आए कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। रथ की कारीगरी और अलंकरण दर्शनीय है, जो स्थानीय संस्कृति और ओडिशा की परंपरा का समावेश प्रस्तुत करता है।

Related posts