निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी से 93 पौवा अवैध शराब बरामद, जप्तशुदा अवैध शराब की कीमत है 9300/- रुपये.
आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 645/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध
गिरफ्तार आरोपी – प्रदीप तिवारी पिता शिवबरन तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी डेरापारा रावाभाठा आरटीओ ऑफिस के पास थाना खमतराई रायपुर.
रायपुर. 18 जून 2025 : रायपुर के खमतराई क्षेत्र में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेरापारा रावाभाठा में छापेमारी कर रायपुर पुलिस ने निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से 93 पौवा देशी मशाला शराब, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹9300 है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 17 जून 2025 को थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डेरापारा रावाभाठा में एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को पकड़ा गया। जो थाना खमतराई के निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 93 पौवा देशी मशाला की 9300/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 645/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
