सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान : 500 पुलिस मितान एक मंच पर, टी-शर्ट वितरण से लेकर प्रशिक्षण निर्देश तक, पुलिस मितान कार्यक्रम बना जनसहभागिता का उदाहरण.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेन्द सिंह के निर्देशानुसार पुलिस मितान कार्यक्रम आज दिनांक 18 जून 2025 को थाना अभनपुर परिसर में रखा गया। जिसमे श्री प्रशांत शुक्ला अति. पुलिस अधीक्षक रायपुर यातायात) कर्ण कुमार उके नगर पलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर एवं नवा रायपुर पुलिस अनुविभाग के थाना प्रभारी अभनपर थाना प्रभारी मुजगहन, थाना प्रभारी गोबरा नवापारा थाना प्रभारी राखी उपस्थित रहे।

नवा रायपुर अनुविभाग के पुलिस मितान लगभग 500 की संख्या में उपस्थित हुए। जिन्हे बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओ के संबंध मे जानकारी देकर ऐसी पस्थितियों मे आवश्यक कार्य करने हेतु बताया गया एवं सभी पुलिस मितानो को रायपुर पुलिस द्वारा टी शर्ट प्रदान किया गया एवं अगले चरण में पुलिस मितानो के जिला स्तरीय प्रशिक्षण में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Related posts