आरोपी दिनेश लालवानी पिता रामचंद लालवानी उम्र 35 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी सिविल लाईन बिलासपुर हा.मु. जोरापारा अरविंद नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 860/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध.
बिलासपुर. 20 जून 2025 : बिलासपुर शहर के सरकण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो लोहे का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था। आरोपी की पहचान दिनेश लालवानी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। दिनांक 19 जून 2025 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि अरविंद नगर बंधवापारा में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।
इस सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया। जिनके द्वारा अरविंद नगर जोरापारा के पास आरोपी दिनेश लालवानी को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
