आरोपिया जिस घर में काम करती थी, वही से की थी सोने के जेवर पार, चोरी का सामान खरीदने वाला एवं चोर को किया गया गिरफ्तार
आरोपिया के कब्जे से चोरी गए सोने के चैन, मंगल-सूत्र, कान की बाली एवं नगदी 3700/- रूपये, जुमला कीमत 2,01,931/- रूपये को किया गया जप्त.
आरोपियों के विरुद्ध थाना सकरी जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 408/2025 धारा 305(A),317(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही.
आरोपी –
1 – दुर्गेश्वरी वर्मा पति प्रमोद वर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर.
2 – हरिशंकर कश्यप पिता सालिक राम कश्यप उम्र 25 वर्ष साकिन अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर.
3 – विनोद सोनी पिता स्व कन्हैया लाल सोनी उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा कुर्मी थाना लालपुर जिला मुंगेली.
बिलासपुर. 20 जून 2025 : बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में घरेलू नौकरानी द्वारा अंजाम दी गई सोने की जेवरात व नकदी की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया। सकरी पुलिस ने सजगता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दुर्गेश्वरी वर्मा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया और ₹2 लाख से अधिक की चोरी गई संपत्ति को जब्त किया। यह सफलता वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम की सतर्क कार्रवाई से संभव हुई।
दिनांक 18 जून 20025 को प्रार्थिया श्रीमती रजनी सिंह पति अरविंद सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी आसमा कालोनी थाना सकरी जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह दिनांक 10 मई 2025 को सुबह करीबन 11:00 बजे घर के अंदर आलमारी में अपना सोने का चैन पेण्डल लगा हुआ, मंगल-सूत्र, कान की बाली व नगदी 11000/- रूपये, जुमला कीमत 2,09,321/- रूपये रखी थी। जिसे दिनांक 17 जून 2025 को अपने घर के अलमारी को चेक करने पर उसमें रखे सोने के जवर व नगदी रकम नहीं था, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी पर अंकुश लगाने चोरों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा चोरी जैसे अपराध पर अंकुल लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थिया के घर में काम करने वाली नौकरानी दुर्गेश्वरी वर्मा से पूछताछ किया गया। दुर्गेश्वरी वर्मा द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर सोने के जेवर चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपिया द्वारा चोरी गए 01 जोडी सोने की बाली अपने भाई हरिशंकर कयश्प के सहयोग से ग्राम मोहतराकुर्मी थाना लालपुर निवासी विनोद सोनी के पास बेचना बतायी। आरोपियों के मेमेरण्डा कथन के आधार पर दुर्गेश्वरी वर्मा से चोरी गए सोने का चैन, मंगल-सूत्र एवं नगदी 1500/- रूपये, विनोद सोनी के कब्जे से 01 जोडी सोने का बाली तथा हरिशंकर कश्यप से 2200/- रूपये जुमला कीमत 2,01,931/- रूपये जप्त किया गया। सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक अफाक खान, आरक्षक रूपेश कौशिक, महिला आरक्षक कीर्तन पोर्ते का विशेष योगदान रहा है।
