जशपुर : कुएं और नाले में समाईं दो जिंदगियाँ, प्रशासन ने तत्काल दी 8 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 25 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् दो प्रकरणों हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम औरीजोर कोल्हेनझरिया निवासी सुबती विश्वकर्मा का नाले के पानी में डूबने से 26 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के वारिस पति धरम साय को एवं पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम कछार निवासी राधा बाई का कुएं के पानी में डूबने से 24 जुलाई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के वारिस पुत्र राजेश डडसेना एवं पुत्री गीता डडसेना के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts