पॉक्सो एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई : शादी का झांसा देकर महीनों किया शोषण, पुसौर में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी रजनीकांत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल !

पुसौर थाना क्षेत्र में बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान पुसौर थाना क्षेत्र के रजनीकांत सारथी (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है।

मामले की शिकायत पीड़िता की मां द्वारा पुसौर थाने में की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में वह अपनी बेटी को दादी के पास छोड़ कर काम के सिलसिले में बाहर चली गई थी। करीब एक सप्ताह पहले जब वह वापस लौटी, तो बेटी घर पर नहीं थी। रिश्तेदारों से पता करने पर जानकारी मिली कि लड़की थाना पुसौर क्षेत्र में रह रही है। जब पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एक रिश्तेदार के घर आई थी। उसने यह भी खुलासा किया कि रजनीकांत सारथी ने उसे शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

Related posts