Jashpur Crime : बेटी को बचाने की कोशिश में मिली मौत! बेटे और दामाद ने मिलकर बुजुर्ग पिता को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला – घर बना हत्या का मैदान!

जशपुर, 26 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के शांत और पहाड़ी इलाके जशपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इंसानी रिश्तों पर से भरोसा उठ जाए, ऐसी वारदात, जहां एक पिता ने सिर्फ अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदले में मिली उसे मौत। खून के रिश्तों ने ही उसकी सांसें छीन लीं। एक ओर बेटी को पीटता हुआ दामाद, तो दूसरी ओर पिता को रोकने पर खुद उसका बेटा — दोनों ने मिलकर बुजुर्ग के सिर पर डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

दिनांक 24.06.25 को बागबहार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खड़ामाचा निवासी आनंद सिंह पैंकरा उम्र 55 वर्ष का, सिर में लगी चोट के इलाज के दौरान रायगढ़ में मृत्यु हो गई है, रायगढ़ पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया था, डॉक्टर के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु, सर में लगी चोट के कारण होना पाए जाने पर, रायगढ़ पुलिस के द्वारा, घटना जिला जशपुर के थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खड़ामाचा का होने से, मामले में जांच व कार्यवाही हेतु थाना बागबहार के सुपुर्द किया गया।जिस पर थाना बागबहार पुलिस के द्वारा मर्ग व अपराध कायम कर, जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा जब मृतक आनंद सिंह पैंकरा की मृत्यु के संबंध में, उसकी बेटी गीता पैंकरा व प्रत्यक्षदर्शी बलराम यादव से पूछताछ की गई तो जांच में पाया कि घटना दिनांक 22.06.25 की दोपहर करीबन 12.00 बजे, मृतक की लड़की गीता पैंकरा व मृतक के दामाद आरोपी रोहित पैंकरा, जो कि घर जमाई के रूप में, मृतक आनंद सिंह पैंकरा के ही घर में रहता था, के बीच घरेलू बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, आरोपी रोहित पैंकरा, अपनी पत्नी गीता पैंकरा से मारपीट कर रहा था, इसी दौरान मृतक आनंद सिंह पैंकरा, मेरी बेटी को क्यों मार रहे हो, कहते हुए बीच बचाव करने लगा, तभी आरोपी रितेश पैंकरा, आवेश में आकर घर में रखे डंडे से, मृतक पर वार किया था, तभी वहीं मौजूद मृतक का बेटा आरोपी सुनील कुमार पैंकरा, भी अपने पिताजी मृतक आनंद सिंह पैंकरा को, दीदी जीजा के झगड़े में क्यूं पड़ते हो, कहकर अपने पिता के सर में, अपने पास रखे डंडे से वार कर दिया था, सर में गंभीर चोट आने के कारण मृतक आनंद कुमार पैंकरा को इलाज हेतु, जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान आनंद सिंह पैंकरा की मृत्यु हो गई।

मामले की विवेचना व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक श्री अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक श्री नारायण साहू, आरक्षक राजेंद्र रात्रे, फुलजेंस टोप्पो व नगर सैनिक लालसाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts