रायगढ़, 29 जून 2025: रायगढ़ जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा 28 जून 2025 को जारी आदेश के अनुसार आठ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमला प्रसाद को थाना प्रभारी धरमजयगढ़ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी तमनार बनाया गया है। निरीक्षक मोहन महाराज को थाना प्रभारी छाल से स्थानांतरित कर कोतरारोड़ भेजा गया है, वहीं निरीक्षक रोहित बंजार को खरसिया से स्थानांतरित कर लैलूंगा भेजा गया है। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को कोतरारोड़ से स्थानांतरित कर छाल में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार निरीक्षक सीताराम ध्रुव को घरघोड़ा से धरमजयगढ़ भेजा गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर इश्वर यादव को लैलूंगा से खरसिया, संजय नाग को कोतवाली से घरघोड़ा तथा विनेश मिंज को रिजर्व केंद्र से कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। कुल मिलाकर इन स्थानांतरणों में चार निरीक्षक एवं तीन उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
यह आदेश क्रमांक पु.अ./राय./स्था./एम/422-R/2025 के तहत जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारियों, थानों एवं प्रशासनिक शाखाओं को भेज दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस आदेश को त्वरित रूप से क्रियान्वयन में लाने के निर्देश दिए हैं।

