नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई : झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी, अंबिकापुर में आरोपी नेपाल विश्वास गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

प्रार्थी दिनांक 22 जून 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 21 जून 2025 को थाना गांधीनगर निवासी नेपाल विश्वास प्रार्थी की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 137(2), 64(¡), 65(2), 351(3), बी.एन.एस. एवं पोस्को एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी नेपाल विश्वास की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम नेपाल विश्वास आत्मज कांतिलाल विश्वास उम्र 47 वर्ष साकिन सुभाषनगर थाना गांधीनगर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

Related posts