अपराध समाचार : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, बकरी चोरी का विरोध करने पर युवक की हत्या, लूटपाट के आरोपी मोहम्मद चाँद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

प्रार्थी भानु नागवंशी साकिन गेरसा टोंगरीपारा थाना सीतापुर का दिनांक 08 मई 2025 को चौकी केरजू आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी भानु नागवंशी की दादी तिलासो बाई दिनांक 08 मई 2025 के सुबह लगभग 04-05 बजे प्रार्थी एवं अन्य लोगों के घर आकर बताई थी कि दिनांक 07 मई 2025 के रात्रि में दादी तिलासो और उसका लड़का रैदु नागवंशी घर में सोये थे, कि दिनांक 08 मई 2025 के रात्रि करीब एक-डेढ़ बजे 03-04 अज्ञात व्यक्ति घर के सामने का लकडी के दरवाजा को लात मार कर तोड़कर घर के अन्दर घुसकर जबरन घर के अन्दर से बकरियों को लूट कर ले जा रहे थे, जिसका विरोध करने पर उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लड़का रैदु नागवंशी के सिर में डण्डा एवं लकड़ी का फाड़ी से मारकर गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिये हैं घटना को तिलासो देखी है। घटना के दौरान बीच बचाव करने पर आरोपियों द्वारा तिलासो को सिर व पैर में डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाये हैं और घर के अन्दर रखे बकरियों में से करीब 04-05 बकरियों को जबरन बलपूर्वक लूट कर ले गये है, जिसकी कीमत करीबन 1,00,000/- रूपये होगा। सुबह आस पड़ोस के लोग रैदू नागवंशी के घर जाकर देखे तो रैदू नागवंशी मृत हालत में जमीन पर पड़ा था। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी केरजू थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 177/25 धारा 103(1), 309, 332, 115(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले में शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान पुलिस टीम को थाना कोतवाली जिला जशपुर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना कोतवाली जिला जशपुर के अपराध क्रमांक 105/25 धारा 303 (2) बीएनएस के आरोपी मोहम्मद चाँद आत्मज मो. अहमद अंसारी उम्र 24 वर्ष साकिन बिमड़ा थाना बगीचा जिला जशपुर से पूछताछ के दौरान बताया गया कि थाना तपकरा में वर्ष 2023 में बैटरी चोरी के मामले में पकडे जाने पर अपने साथियों के साथ जेल गया था। जेल से छूटने के बाद मोहम्मद चाँद अपने आर्टिका कार क्रमांक सीजी/11/एम/2651 को स्वयं बुकिंग लेकर चलाता था, पिछले महिना मई माह में अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर रात्रि में बकरी चोरी करने के लिये आर्टिका कार क्रमांक सीजी/11/एमए/2651 से ग्राम गेरसा सीतापुर गये थे। जहां घर का एक लडका जग गया, तब आरोपी एवं उसके साथीगण डर गये और पकडे जाने से बचने के लिए मौक़े पर रखे लकडी की फाड़ी एवं डण्डा से रैदू नागवंशी को मारपीट कर मौक़े से बकरी लेकर आपनी आर्टिका वाहन में भरकर भाग जाना बताया है। आरोपी का आर्टिका कार क्रमांक सीजी/11/एमए/2651 थाना कोतवाली जिला जशपुर के प्रकरण में जप्त है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं, मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

Related posts