रायपुर, 29 जून 2025 / राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
राजभवन में शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल श्री डेका को किया सम्मानित, साझा किए विकास के दृष्टिकोण
