नशा मुक्त भारत अभियान : नशे की गोलियों का ऑर्डर पर करता था विक्रय, प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने वाला आरोपी नेतराम साहू गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

उतई थाना क्षेत्रान्तर्गत नशीली दवाइयां के दुरुपयोग, अवैध तस्करी की रोकथाम/लगाकर उक्त अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों का द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए थाना उतई पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यवाही की गई। विदित हो कि पूर्व में दिनांक 22 मई 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सेलूद पाटन रोड रजिया दुकान के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री करने की सूचना पर मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों कृष्णा यादव, अजय यादव, मनोज डोंगरे, गोवर्धन लाल सिंह के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल को बरामद कर आरोपियों को दिनाँक 22 मई 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी नेतराम साहू जो एमआर फील्ड में सेल्स का काम करता है, जिसके द्वारा मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं कैप्सूल ट्रामाडोल को ऑर्डर पर बिक्री किया जाता था। आरोपी की पता तलाश कर आरोपी के कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड एवं नगदी रकम 2000/- रुपए को जप्त कर आरोपी को दिनांक 28 जून 2025 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक शिव चंद्र, उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर व थाना स्टफ कसराहनीय योगदान रहा है।

(1) कृष्णा यादव पिता गजाधर यादव उम्र 21 वर्ष पता ग्राम बठेना थाना पाटन.

(2) अजय यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 21 वर्ष पता ग्राम घुघवा थाना पाटन.

(3) मनोज डोंगरे पिता स्व. गिरधारी डोंगरे उम्र 27 वर्ष पता रामनगर बिजली ऑफिस के पास राजनांदगांव हाल पता पुराना बस स्टैंड पाटन थाना पाटन.

(4) गोवर्धन लाल सिन्हा पिता ठाकुर राम सिन्हा उम्र 45 वर्ष पता ग्राम केसरा थाना रानीतरई हाल सिन्हा मेडिकल स्टोर्स पाटन थाना पाटन.

दिनाँक 28 जून 2025 को गिरफ्तार आरोपी – नेतराम साहू पिता दुकालू लाल साहू उम्र 29 वर्ष पता ग्राम झरिया थाना चुन्नू जिला बेमेतरा हाल पता रावतपुरा कॉलोनी फेस 2 मठपुरैना थाना टिकरापारा जिला रायपुर.

जप्त संपत्ति – नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं कैप्सूल ट्रामाडोल, मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड एवं नगदी रकम 2000/- रुपये.

Related posts