छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की सेवा अवधि में तीन माह का विस्तार, शासन प्रशासन में अनुभव और नेतृत्व को मिली मजबूती

रायपुर, 30 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (बैच 1989) की सेवा अवधि में तीन माह की वृद्धि की गई है। यह निर्णय AIS (DCRB) Rules, 1958 के नियम 16(1) के तहत भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली की सहमति के पश्चात लिया गया है।

श्री जैन की सेवा अवधि 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा राज्यपाल के आदेशानुसार जारी किया गया। इस संबंध में भारत सरकार सहित सभी संबंधित उच्च अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक सूचना प्रेषित कर दी गई है।

Related posts