‘गुड़िया’ निकली नशे की सौदागर : रायपुर में 5 किलो गांजे के साथ धरी गई पुरानी तस्कर, रायपुर में यूनियन क्लब के पास दो पुराने आरोपी फिर 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 30 जून 2025 को थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्रांतर्गत डीकेएस अस्पताल के पार्किंग के पीछे एक व्यक्ति एवं एक महिला मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री केशरीनंदन नायक द्वारा थाना प्रभारी गोलाबाजार को सूचना की तस्दीक कर आरोपीगणों को मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के दो व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अफसाना बी उर्फ गुड़िया निवासी मोतीबाग चौक यूनियन क्लब रायपुर एवं दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम मोह.निजामुद्दीन उर्फ ईम्मू निवासी मोतीबाग चौक यूनियम क्लब रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। आरोपीगणों से उक्त मादक पदार्थ गांजा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपिया अफसाना बी उर्फ गुड़िया एवं मोह. निजामुद्दीन उर्फ ईम्मू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 05.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका मूल्य लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 111/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

01.अफसाना बी उर्फ गुड़िया पति शेख हासिम उम्र 35 साल साकिन मोतीबाग चौक यूनियन बैंक के सामने थाना गोलबालार रायपुर छ.ग.

02.मोह.निजामुद्दीन उर्फ ईम्मू पिता मोह.सलीम उम्र 29 साल साकिन मोतीबाग चौक यूनियन क्लब के सामने थाना गोलबाजार रायपुर छ.ग.

Related posts