‘अब नहीं चेते तो अगली पीढ़ी नहीं करेगी माफ’ – प्रियंवदा सिंह जूदेव की चेतावनी, “छत्तीसगढ़ को ऑक्सीजन ज़ोन बनाने की मुहिम तेज़, पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम, दिया समाज को हरियाली बढ़ाने का संदेश.

जशपुर. 03 जुलाई 2025 : पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जशपुर नगर में एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने समाज प्रमुखों को पौधे वितरित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, वरना आने वाली पीढ़ियां हमें कभी क्षमा नहीं करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को “ऑक्सीजन ज़ोन” बनाने की दिशा में यह प्रयास मील का पत्थर साबित हो सकता है।

पर्यावरण संरक्षण हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व है। भारत सहित पूरे विश्व का मौसम चक्र तेजी से बदल रहा है। इसका असर आसमान से लेकर समुद्र तक देखा जा सकता है। अगर आज भी हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। उक्त बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कही। वे शहर के बालाजी मंदिर के पास स्थित अपने निजी कार्यालय में शहर के समाज प्रमुखों से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा कर रही थी। कार्यक्रम के दौरान जूदेव ने प्रमुखों को रोपने के लिए पौधे भेंट किये। पौधे देने के दौरान उन्होनें रोपित पौधों की उचित देखभाल करने की अपील भी की। उन्होनें कहा कि घर हो या कार्यालय,गांव हो या शहर हरियाली हर जगह सुंदरता को बढ़ाता है और हमें स्वस्थ्य जीवन देता है।

प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने आगे कहा कि दिलीप सिंह जूदेव पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से समर्पित थे। यही कारण था कि उन्होनें जशपुर जिले में हरित उद्योग विकसित कर इसे छत्तीसगढ़ का आक्सीजोन बनाना चाहते थे। उनके इसी सपने को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कार्य कर रही है। सरकार के इस महती प्रयास में हम सबको योगदान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक वानिकी को प्रोत्साहित करने के लिए एक पेड़ मां के नाम का देश व्यापी अभियान शुरू किया है।

Related posts