जशपुर के मनोरा में पेड़ों की तस्करी की साजिश नाकाम! 150 साल वृक्षों की गर्डलिंग कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बची हरियाली

जशपुर : जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत वन परिक्षेत्र मनोरा के सरडीह में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा विगत सप्ताह रात्रि में एक ही जगह पर लगभग 150 साल वृक्षों की गर्डलिंग कर गंभीर पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग अपराधियों की तलाश करने में तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है एवं ऐसे घटनाओं के प्रति सतर्क रहने व घटना घटित होने पर विभाग को त्वरित सूचित करने समझाइश दे रही है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से 200 मिश्रित -करंज, अर्जुन, सिंदूर व अन्य लगवा लिए…

Read More

बस्तर की ऐतिहासिक उपलब्धि! 35 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला वन भूमि का अधिकार — पर्यावरण और आजीविका दोनों को बल!

सामुदायिक वन अधिकार पत्र के 6209 प्रकरणों में मिली साढ़े 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल के उपयोग की मिली मंजूरी जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वन निवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है, जब हजारों परिवारों को उन्हें उनके पारंपरिक काबिज वन भूमि का अधिकार प्रदान किए गए हैं। यह कदम न केवल आदिवासी समुदायों की आजीविका को मजबूत कर रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। अनुसूचित जनजाति और अन्य…

Read More

गजरथ यात्रा से जशपुर के 90 स्कूलों के 9800 छात्रों में फैली वन्यजीव जागरूकता, हाथियों के व्यवहार की मिली गहन जानकारी

जशपुर : गजरथ यात्रा द्वारा निरंतर स्कूलों में जाकर हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा रही है। जशपुर वनमण्डलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गजरथ यात्रा के माध्यम से अब तक जिले के 90 स्कूलों में 9800 छात्र-छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा चुकी है। इनमें फरसाबहार, कुनकुरी एवं बगीचा विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले 75 स्कूलों के लगभग 8205 छात्र-छात्राएं एवं पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत 15 स्कूलों के 1595 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वर्तमान में पत्थलगाव विकासखंड में निरंतर गजरथ यात्रा अपना कार्य कर…

Read More

मांड नदी पर अवैध रेत तस्करी पर कार्यवाही : अवैध रेत परिवहन करने वाले तस्करों में मच गई हड़कंप, जोबी पुलिस ने ट्रैक्टर सहित 9 आरोपियों को दबोचा, 9 ट्रैक्टर जब्त कर सौंपे खनिज विभाग को.

रेत के अवैध परिवहन पर जोबी पुलिस की कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत परिवहन करते 9 ट्रैक्टर पकड़े. रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जोबी चौकी पुलिस ने मांड नदी से अवैध रेत परिवहन करने वाले 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा। सभी ट्रैक्टरों के पास वैध रेत परिवहन दस्तावेज नहीं थे। वाहनों को जब्त कर खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने के अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की पहल

छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली बिल में बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शन जशपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली बिल में कमी लाना है। इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के सभी उपभोक्ताओं को अपने आवासीय परिसरों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सलाह दी जाती है। योजना के लाभ सोलर प्लांट की क्षमता के अनुसार केन्द्र और राज्य शासन द्वारा अनुदान दिया जाएगा। जैसे कि 1 केव्ही प्लांट के लिए 45,000 रूपए। जिसमें केन्द्र…

Read More

जशपुर के तपकरा वन बेरियर का जीर्णोद्धार पूर्ण — वन अपराधों पर लगेगा अंकुश

वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल, गश्ती दलों को मिलेगी सुविधा जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत तपकरा परिक्षेत्र में स्थित वन बेरियर (Forest Barrier) का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पहल से क्षेत्र में वन अपराधों, अवैध लकड़ी और वनोपज के परिवहन पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तपकरा बेरियर वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण गश्ती दलों को रात्रि विश्राम और निगरानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब जीर्णोद्धार के बाद यह बेरियर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…

Read More

वन विभाग की सख्त कार्रवाई: जशपुर में अतिक्रमण हटाकर किया गया पौधरोपण, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत परिक्षेत्र सन्ना के कक्ष क्रमांक पी 99 रकबा 0.900 हे., वनखंड सारंगपाठ के तावापानी नामक स्थन पर श्री शंकर यादव वल्द साधूचरण, जाति, अहीर, साकिन जोकारी के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमण स्थान पर दिनांक 05.10.2025 को पौध रोपण कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पौध रोपण कार्य उपरांत समस्त ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि उपरोक्त अतिक्रमण स्थल में लगे पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सभी के आपसी सहयोग से…

Read More

देशभक्ति की गूंज से गूंजा दोकड़ा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर नगरवासियों ने बरसाए फूल, संघ के स्वयंसेवकों का अनुशासन देख भावुक हुए नगरवासी, पूर्व सैनिक ने कहा – राष्ट्रसेवा ही सर्वोच्च साधना.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दोकड़ा में पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न, पूर्व सैनिक बने मुख्य अतिथि, फूल बरसा कर नगर वासियों ने किया स्वागत…. दोकड़ा/कुनकुरी. 06 अक्टूबर 2025 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल दोकड़ा द्वारा 6 अक्टूबर को पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 ग्रामों के 130 स्वयंसेवक गणवेश में सम्मिलित हुए। नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूर्व सैनिक नैनसुख राम भगत रहे मुख्य अतिथि, संघ के सेवाकार्यों पर हुई चर्चा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भवन से हुआ और पूरा संचलन श्री जगन्नाथ मंदिर होकर मुख्य चौक चौराहे…

Read More

जशपुर वनमंडल में मनाया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : 34,000 पौधों का किया गया रोपण, चलाया विशेष सफाई अभियान

जशपुर, 30 सितम्बर 2025/ भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मंशानुरूप पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जशपुर वनमंडल में वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर वनमंडल के अंतर्गत 34,000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही वनमंडल एवं परिक्षेत्र स्तरीय कार्यालय परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पखवाड़े के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग परिक्षेत्रों में परंपरागत वैद्यों के साथ…

Read More

यात्रियों को मिलेगा चमचमाता स्टेशन और शुद्ध पानी – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मेगा स्वच्छता ड्राइव

बिलासपुर, 09 सितम्बर 2025 : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में चलाए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में दिनांक 08 सितम्बर 2025 को मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर नामित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा गहन निरीक्षण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसरों एवं पटरियों में बेहतर साफ-सफाई तथा अपशिष्ट कचरे के उचित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत…

Read More