जशपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत के विवाद में ‘खूनी हैवानियत’ पर उतरा आदतन गुंडा सुनील यादव, बुजुर्ग की उंगली दांत से काटकर अलग की — पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल, अब खुलेगी गुंडा लिस्ट!

जशपुर, 4 जुलाई 2025 : ग्राम जोरंडाझरिया निवासी प्रार्थी नरेंद्र यादव उम्र 28 वर्ष ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि दिनांक 29.06.25 को वह अपने खेत में हल जोत रहा था, इसी दौरान आरोपी सुनील यादव आया व खेत के बीच में पत्थर रख कर, यहां तक मेरा जमीन है, कहते हुए हल, जोतने से मना करने लगा साथ ही प्रार्थी नरेंद्र यादव से मारपीट व गालीगलौच करते हुए, यहीं पर मार कर गाड़ दूंगा की धमकी देने लगा,, वाद विवाद के दौरान प्रार्थी का पिताजी आहत रवि यादव आया, तथा विवाद के दौरान बीच बचाव करने लगा, जिससे नाराज होकर, आरोपी सुनील यादव के द्वारा प्रार्थी के पिताजी के हाथ की उंगली को दांत से काट दिया गया, जिससे प्रार्थी के पिताजी की हाथ की मध्य उंगली नाखून सहित कट कर अलग हो गई।

रिपोर्ट दर्ज चौकी कोल्हेनझरिया में आरोपी सुनील यादव के खिलाफ उक्त कृत्य के लिए बी एन एस की धारा 296,351(2) ,115(2),117(3)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। साथ ही आहत रवि यादव का डॉक्टर से इलाज भी कराया गया। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी सुनील यादव को हिरासत में ले लिया गया व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला, निरीक्षक श्री कोमल नेताम,चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक श्री टी. आर सारथी , प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक रुबेन तिग्गा व दुर्योधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts