आरोपिया राखी सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी अंकिरा थाना तुमला, जिला जशपुर (छग) के विरुद्ध थाना तुमला में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध.
मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम अंकिरा का.
जशपुर. 05 जुलाई 2025 : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम अंकिरा में राखी सिंह नामक महिला के घर से 20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। आरोपी महिला घर में शराब छिपाकर बिक्री कर रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला बल के साथ घर पर दबिश दी और किंगफिशर बियर व व्हिस्की की 43 बोतलें बरामद की, जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹6,750 है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जेल भेजा गया है।
दिनांक 05.07.2025 को थाना तुमला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम अंकिरा निवासी आरोपिया राखी सिंह अपने घर में बिक्री हेतु अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को रखी है, जिस पर तुमला पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु महिला पुलिस बल के साथ ग्राम अंकिरा रवाना होकर, मौके पर संदिग्ध राखी सिंह की घर की तलाशी लेने पर, उसके पास से अवैध रूप से प्लास्टिक की बोरी में छुपाकर रखी अंग्रेजी शराब मिली। जिसमें 25 नग 650ml वाली किंग फिशर बियर की बोतल व 18 नग ब्लू कंपनी की व्हिस्की की अद्द्धी व पौवा थी, उक्त शराब की बाजार मूल्य लगभग 6750/- रुपये है।
पुलिस के द्वारा आरोपिया राखी सिंह से उक्त शराब को रखने व बिक्री करने के संबंध में दस्तावेजों की मांग की गई, तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपिया राखी सिंह के कब्जे से 20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए, आरोपिया राखी सिंह उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना व आरोपिया की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक श्री कोमल नेताम, सहायक उपनिरीक्षक श्री मनेश्वर साहनी, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, महिला आरक्षक तुलसी कोसले, आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, आरक्षक सुभाष साय, व आरक्षक सोनू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, अपने घर में शराब को रखकर बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, ऑपरेशन आघात जारी रहेगा।
