चोरी के 2 प्रकरणों का खुलासा : मोबाइल चोरी की वारदातों से दहशत में थे लोग, सरकण्डा पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई झारखंड की महिला चोर, 40 हजार के मोबाइल बरामद, पुलिस ने किया रंगे-हाथ गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

बिलासपुर. 05 जुलाई 2025 : सरकण्डा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए झारखंड की एक शातिर महिला चोर कदमतली मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी के कब्जे से तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹40,000 है। आरोपी महिला चोरी के इरादे से शनिचरी रपटा के पास मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रही थी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों ही प्रकरणों में बीएनएस की धारा 331(4) व 305(ए) के तहत केस दर्ज कर आरोपिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रार्थिया अनिश मसीह निवासी पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र के सामने चिंगराजपारा सरकण्डा की दिनांक 04 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आज दिनांक 04 जुलाई 2025 के रात्रि में अपने घर में सोई हुई थी, रात्रि करीब 02:30 बजे वह दिशा मैदान के लिये उठी तो एक महिला घर से निकलते हुये दिखाई दी, जिसे चिल्लाकर आवाज देने पर भाग गई, वापस आकर देखी तो कूलर ऊपर रखे रेडी मी मोबाईल कीमत 14000/- रूपये का नहीं था। अज्ञात महिला चोरी कर भाग गई है।

प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 928/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया, इसी प्रकार प्रार्थी भावेश साह पिता प्रमोद साह उम्र 24 वर्ष निवासी लिंगियाडीह थाना सरकण्डा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि में कूलर उपर रखे मोबाईल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 929/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी एवं संदेही महिला के संबंध में पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक महिला शनिचरी रपटा के पास मोबाईल बेचने के फिराक में घूम रही है।

रात्रि में लगातार हुई चोरी एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण कर संदेही को तलब कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल संदेही महिला को घेराबंदी कर शनिचरी रपटा के पास पकड़ कर महिला स्टॉफ से पूछताछ कर तलाशी लिया गया, जिसके कब्जे से 3 नग मोबाईल बरामद हुआ। जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहने पर टाल मटोल करने लगी, जिससे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर रात्रि में लिंगियाडीह के एक मकान में 2 नग मोबाईल एवं पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र के सामने मकान से 1 मोबाईल को चोरी करना स्वीकार की। उक्त प्रकरणों की मशरूका होने से पृथक-पृथक बरामदगी सुमार किया गया एवं आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related posts