बलौदाबाज़र-भाटापारा, 5 जुलाई 2025 : दिनांक 05.07.2025 को प्रार्थी अमन मंडले निवासी ग्राम तोरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 04.07.2025 के रात्रि 08:00 बजे लगभग प्रार्थी अपने परिवार के लोगों के साथ ग्राम में दुकान के सामने रोड किनारे बैठा हुआ था। कि इसी बीच 02 ईको वाहन से आरोपीगण वहां पर आए एवं वाहन से उतरकर अचानक प्रार्थी एवं उसके परिवार के लोगों को एक राय होकर गाली गलौज करते हुए, हाथ मुक्का, डंडा एवं नुकीली धातु से जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला कर दिया गया। मारपीट करने से सभी के सिर, सीने, पेट, कंधे आदि में गंभीर चोंट आया है। घटना में मारपीट से तमराज महिपाल को गंभीर चोट आया, जिसे उचित उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया, जिसमें रायपुर ले जाते समय तमराज महिपाल की मृत्यु हो गई। की प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 360/2025 धारा 296,351(3),115(2),191(2), 191(3),109(3),103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा तुरंत घटनास्थल पहुंच जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया तथा घायलों को उचित उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुराने लड़ाई-झगड़ा एवं विवाद पर से अपने अन्य साथियों के साथ एक राय होकर, 02 ईको वाहन में आकर प्रार्थी एवं उसके परिवारजनों के साथ गंभीर रूप से मारपीट करना स्वीकार किया गया, जिससे एक व्यक्ति तमराज महिपाल की मृत्यु हो गई। कि प्रकरण में तीनों आरोपियों को आज दिनांक 05.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. अमरदीप पात्रे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तोरा थाना सिमगा
2. रितेश टोण्डे उम्र 19 वर्ष निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. ओमप्रिय चतुर्वेदी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रानीजरौद थाना सुहेला
