शाला प्रवेश उत्सव : सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने नवप्रवेशी बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित, स्मार्ट स्कूलों की पहल को बताया ऐतिहासिक, “शिक्षा है जीवन की सच्ची दिशा” – शाला प्रवेश उत्सव में गूंजी कौशल्या साय की प्रेरक वाणी.

जशपुर/कुनकुरी . 05 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजारा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी और स्कूलों को स्मार्ट बनाने के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर नवप्रवेशी छात्रों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं और शिक्षकों को समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजारा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने सभी नवप्रवेशी बच्चों का बधाई दी और उनका   उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग है। बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर एवं योग्य नागरिक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शिक्षा को सर्वसुलभ और गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। नवाचार का प्रयोग कर स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे बच्चों को कठिन विषयों को समझाने में भी आसानी हो। इस अवसर पर श्रीमती साय ने नवप्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को भी प्रेरित किया कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करें। इस दौरान जनपद पंचायत सदस्य हेमा गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य बिष्णु गुप्ता, शाला प्रबंधक श्री रामचन्द्र गुप्ता, स्कूल के प्रचार्य श्री तिग्गा सहित समस्त शिक्षक और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts