रायपुर, 5 जुलाई 2025 : दिनांक 05.07.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत सन्यासीपारा पास एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित कर रहा है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति के चिन्हांकित कर आरोपी देवेन्द्र दामले उर्फ बाबू पिता राजकुमार दामले उम्र 21 साल निवासी कमल चौक संतोषी मंदिर के पास रामेश्वर नगर थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 727/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
आरोपी आदतन अपराधी है जो पूर्व में थाना खमतराई से हत्या के प्रयास मामले में माना सम्प्रेक्षण गृह तथा आर्म्स एक्ट के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है।
