कृषि विभाग द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय परिसर का औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर जारी की गई कारण बताओ नोटिस

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,    

रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार के मौखिक आदेश के परिपालन में कृषि विभाग रायपुर के द्वारा विकासखंड स्तर पर उर्वरक की काला बाजारी को राकेने हेतु गठित निरीक्षण जांच दल के माध्यम से चारों विकासखंडों में एक साथ उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय परिसर का निरीक्षण अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत् आज जिले के चारो विकासखंडों में एक साथ 14 विक्रय परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया।

उप संचालक कृषि श्री आर.के कश्यप ने बताया कि अनियमितता पाये जाने पर 4 विक्रय परिसर जिसमें विकासखंड अभनपुर के अभनपुर कृषि केन्द्र एवं संजीव कृषि केन्द्र ग्राम-खोरपा और विकासखंड आरंग के श्री सांई टेडर्स एवं कृषि सेवा केन्द्र ग्राम-गुल्लू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने पर संबंधितों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रबी में कृषकों को सुगमता पूर्वक रासायनिक उर्वरक मिल सके इसलिए जिला सहकारी समिति में उर्वरक के पर्याप्त भंडारण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को कृषि विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!