पॉक्सो  एक्ट में बड़ा एक्शन : शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, नाबालिग को फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी सुनील मनहर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका दिनांक 28 जून 2024 को घर पर नहीं थी, किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले गया होगा, की आशंका पर दी गई सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, मुखबीर से सूचना मिली कि अपहृता बालिका आरोपी सुनील मनहर के साथ उसके घर ग्राम रसौटा में है, जिस पर पामगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से उसे बरामद किया गया। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर हैदराबाद तरफ भगा ले जाना तथा उसके साथ जबरन अनाचार करने का जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts