बिलासपुर, 07 जुलाई 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी. 677/01-4A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) को, दिनांक 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) रात्रि 10 बजे से दिनांक 09 जुलाई 2025 (बुधवार) प्रातः 08.00 तक, 09 जुलाई 2025 (बुधवार) रात्रि 10 बजे से दिनांक 10 जुलाई 2025 (गुरुवार) प्रातः 08.00 तक तथा 10 जुलाई 2025 (गुरुवार) रात्रि 10 बजे से दिनांक 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) प्रातः 08.00 बजे तक रेल लाइन मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित सबवे (रेल अंडरब्रिज) से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।
