थाना आजाद चौक जिला – रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक – 181/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पँजीबद्ध.
रायपुर. 07 जुलाई 2025 : राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दिनांक 07 जुलाई 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ईदगाहभाठा जोन कार्यालय के सामने एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। इस सूचना पर थाना आजाद चौक स्टॉफ मौके पर पहुंचा तथा चाकू लहराते हुए आरोपी शेख जमील को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के हाथ से एक नग लोहे का चाकू छीन कर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 181/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार कर आरोपी शेख जमील को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – शेख जमील पिता शेख कललु उम्र 28 वर्ष सा. ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर.
