कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बड़गांव के आंगनबाड़ी व आश्रम-छात्रावासों का किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षक को किया निलंबित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

नारायणपुर, कलेक्टर रितुराज रघुवंशी आज ओरछा विकासखंड की स्वास्थ्य, शिक्षा, आश्रम-छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने ओरछा पहुँचे। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं के अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर एस डी एम श्री जितेंद्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी आर पुजारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रविकांत धुर्वे के अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीजों से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। उन्होने अस्पताल में चल रही गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में संचालित सभी कक्षों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में खाली और भरे बेड की जानकारी ली तथा बच्चों एवं उनकी माताओं से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्ची की सामने वजन भी करवाया और कहा कि ईलाके के गंभीर और कुपोषित बच्चों को माताओं के साथ पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) लाया जाये और उन्हें गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जाये। इस दौरान उन्होंने स्टोर रूम का अवलोकन किया और जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता देखी।

इस दौरानक लेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा विकासखंड में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुर्नवास केन्द्र में अतिरिक्त कक्ष हेतु प्रस्ताव शीघ्र। उन्होंने कहा के परिसर में खाली स्थान पर पोषण वाटिका का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाये।

कलेक्टर ने बड़गांव आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर रितुराज रघुवंशी आज नारायणपुर जिले के ग्राम बड़गांव में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों एवं माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों एवं महिलाओं को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान किया जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र में किचन गार्डन निर्मित किया जाये।

कलेक्टर श्री रितुराज रघुवंशी ने आश्रम-छात्रावासों का किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षक को किया निलंबित

कलेक्टर रितुराज रघुवंशी आज नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड एवं छोटेडोंगर में संचालित आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय में अव्यवस्था एवं कार्य में लापरवाही पाये जाने के पर अधीक्षक श्री मनीराम वड्डे को निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन का भी अवलोकन किया और उसकी गुणवत्ता देखी। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने बच्चों से नाश्ता, भोजन आदि की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियेां को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध हो इस बात का ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के खेलने हेतु खेल सामग्री एवं आश्रम-छात्रावास की खाली जगह पर सब्जी-भाजी लगाने के निर्देश दिये।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!