जशपुर आदिवासी विकास विभाग में फर्जी नियुक्ति मामले में जांच हेतु भाजपा संगठन ने बनाया जांच दल, पढ़े कौन कौन सम्मिलित है जांच दल में……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर/जशपुर. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर जिले के आदिवासी विकास विभाग में रिश्वत लेकर फर्जी नियुक्ति आदेश देने के चर्चित मामले में जांच करने हेतु दल कर गठन किया है।

दर्जनों छत्तीसगढ़ी बेरोजगार युवाओं से हुई ठगी के इस बेहद गंभीर मामले की जांच के लिये गठित भाजपा के जांच दल में छः सदस्य नियुक्त किये गये है। यह दल प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगा।

गठित जांच दल में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी, प्रदेश वि.आ. सदस्य नरेश नन्दे, जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत एवं भाजयुमों के प्रदेश वि.आ. सदस्य नितिन राय को सम्मिलित किया गया है।

देखे भाजपा द्वारा जारी पत्र…..

Related posts