आरोपी सार्वजानिक स्थान पर लोहे का कटार लहराकर आसपास के लोगों को डरा धमकाकर कर रहा था भयभीत.
थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार, एक नग लोहे का कटार सहित 05 नग तलवार की गई जप्त,
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण है दर्ज, युवक आपराधिक गतिविधियों में रहा है सम्मिलित.
असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही.
आरोपी के विरुद्ध थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 193/25 धारा 351(3) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.
अंबिकापुर.11 जुलाई 2025 : सरगुजा जिले में अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत मणीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी अतुल कुमार कश्यप को लोहे की धारदार कटार लहराते हुए और लोगों को धमकाते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर की तलाशी में अवैध रूप से रखी गईं 05 तलवारें भी बरामद की गई हैं। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आसामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम के मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 09 जुलाई 2025 को थाना मणीपुर पुलिस टीम को जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच वाद-विवाद की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम मौक़े के लिए रवाना हुई, जहाँ मौक़े पर अतुल कुमार कश्यप अपने पास एक लोहे का कटार रखकर लहराते हुए आस पास के लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अतुल कुमार कश्यप की घेराबंदी कर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का कटार जप्त कर पूछताछ किया गया। जो आरोपी द्वारा अपना नाम अतुल कुमार कश्यप उर्फ़ आदिनाथ कश्यप आत्मज काशीनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष साकिन दर्रीपारा बीएसएनएल ऑफिस रोड अंबिकापुर थाना मणीपुर का होना बताया गया, आरोपी से जप्त 01 नग लोहे का कटार के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर सार्वजानिक स्थान पर धारदार कटार लहराते हुए आम नागरिकों को भयभीत करना स्वीकार किया गया। आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी अपने घर में 05 नग तलवार रखना बताया, जो आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से 05 नग तलवार बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 193/25 धारा 351(3) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, युवक आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहा है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, जिला अस्पताल सहायता केंद्र प्रभारी चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मदन गोपाल परिहार, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, आरक्षक पवन यादव, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक ऋषभ सिंह, आरक्षक प्रताप सिंह, आरक्षक घनश्याम राजवाड़े, आरक्षक निर्मल साय, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।
